महिलाओं को डिजिटल सुविधा से जोड़ने के लिए सरकार ने Free Mobile Yojana 2.0 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं और बेटियों को मुफ्त में स्मार्टफोन दिया जा रहा है। पहले चरण में लाखों महिलाएं इसका लाभ ले चुकी हैं और अब दूसरे चरण में करीब 90 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। अगर आप भी इस योजना में नाम दर्ज कराना चाहती हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा।
Free Mobile Yojana 2.0 : क्या है योजना
Free Mobile Yojana 2.0 का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। स्मार्टफोन मिलने से महिलाएं पढ़ाई, सरकारी योजनाओं की जानकारी और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर पाएंगी। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि एक साल का इंटरनेट और कॉलिंग पैक भी मुफ्त मिलेगा।
Free Mobile Yojana Apply : पात्रता
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा। इसमें परिवार की महिला मुखिया, 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राएं, विधवा और एकल महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा परिवार को जन आधार कार्ड से जोड़ा जाना जरूरी है ताकि पात्रता आसानी से जांची जा सके। साथ ही महिला के पास आधार से लिंक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
Free Mobile Yojana Apply how to : जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होना जरूरी है। इनमें शामिल हैं –
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- ईमेल आईडी
अगर छात्रा आवेदन कर रही है तो उसके पास स्कूल आईडी कार्ड भी होना चाहिए।
Free Mobile Yojana Apply start : आवेदन प्रक्रिया
फ्री मोबाइल योजना का आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से किया जाता है। राज्य सरकार की ओर से ब्लॉक और जिला स्तर पर कैंप लगाए जाते हैं। आवेदक महिला को कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है और जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। इसके बाद अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है और पात्र पाए जाने पर लाभ दिया जाता है।
Free Mobile Yojana 2.0 : मिलने वाले लाभ
इस योजना के तहत स्मार्टफोन के साथ एक साल तक इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं डिजिटल सेवाओं से जुड़ पाएंगी। शिक्षा, नौकरी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी अब महिलाओं को आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
👉 यह योजना उन महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है जो अब तक डिजिटल साधनों से दूर थीं। अगर आपका नाम अभी तक इस सूची में नहीं जुड़ा है, तो आप भी जल्द से जल्द Free Mobile Yojana Apply करके इसका फायदा उठा सकती हैं।
Also Read: Land Registry New Rule : जमीन रजिस्ट्री को लेकर नया नियम, अब सस्ते में होगी जमीन रजिस्ट्री
3 thoughts on “Free Mobile Yojana : 90 लाख महिलाओं के मिलेगा फ्री मोबाइल, जानिए कैसे मिलेगा स्मार्टफोन”