UPI New Rule 2025: आज के समय में UPI डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान और तेज़ तरीका बन चुका है। भारत में हर दिन करोड़ों ट्रांजैक्शन UPI के जरिए होते हैं। सुबह की चाय से लेकर रात की ऑनलाइन शॉपिंग तक, हर जगह लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स से भुगतान करते हैं। लेकिन अब 1 सितंबर 2025 से UPI New Rule 2025 लागू हो चुका है। अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए इन नए बदलावों को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि इन्हें नजरअंदाज करने पर पेमेंट में दिक्कत आ सकती है।
बैलेंस चेक करने पर लिमिट
UPI New Rule 2025 के तहत अब यूजर अपने बैंक बैलेंस को दिन में सिर्फ 50 बार ही UPI ऐप से देख पाएंगे। अगर इससे ज्यादा बार कोशिश करेंगे तो सिस्टम रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर देगा। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब हर ट्रांजैक्शन के साथ आपका अपडेटेड बैलेंस ऑटोमैटिक स्क्रीन पर दिखेगा। इससे बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Read More: Ration Card New Rule 2025: 1 सितंबर से गेहूं, चावल, बाजरा, नमक और तेल मुफ्त, जानें नया नियम
UPI AutoPay का नया नियम
नए UPI New Rule 2025 के अनुसार ऑटो पेमेंट यानी AutoPay अब सिर्फ नॉन-पीक टाइम में ही प्रोसेस होगा। जैसे सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद। अगर आपने पीक टाइम में ऑटो पेमेंट शेड्यूल किया है तो वह या तो उससे पहले पूरा हो जाएगा या फिर बाद में।
बैंक डिटेल देखने पर कंट्रोल
UPI New Rule 2025 के बाद अब यूजर्स दिन में केवल 25 बार ही अपने बैंक डिटेल्स देख पाएंगे। इसके लिए पहले बैंक सेलेक्ट करना होगा और फिर रिक्वेस्ट भेजनी होगी। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सिस्टम पर बेवजह का लोड न पड़े और ट्रांजैक्शन स्मूद तरीके से हो सकें।
ट्रांजैक्शन स्टेटस अपडेट फास्ट
अक्सर ऐसा होता है कि पैसे अकाउंट से कट जाते हैं लेकिन रिसीवर तक पहुंचने में देर लगती है। अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। UPI New Rule 2025 के तहत अगर कोई ट्रांजैक्शन पेंडिंग है तो उसका स्टेटस कुछ सेकंड्स में ही अपडेट हो जाएगा। साथ ही आप केवल तीन बार ही स्टेटस चेक कर पाएंगे और हर बार 90 सेकेंड का गैप रखना होगा।
Read More: ₹500 Note Ban: आरबीआई का नया नियम 1 सितम्बर से लागू
रिसीवर की पहचान पहले ही दिखेगी
नए UPI New Rule 2025 में एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब जब भी आप किसी को पैसे भेजेंगे तो पेमेंट से पहले ही रिसीवर का रजिस्टर्ड नाम और ट्रांजैक्शन आईडी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इससे गलत अकाउंट में पैसे जाने का खतरा कम हो जाएगा और धोखाधड़ी की संभावना भी घटेगी।
नियम न मानने पर सख्ती
NPCI ने साफ कर दिया है कि अगर कोई UPI सर्विस प्रोवाइडर इन नए नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें जुर्माना, नए ग्राहक जोड़ने पर रोक या अस्थायी निलंबन जैसी सजा शामिल हो सकती है।
Read More: Birth Certificate Apply Online: जानिए घर बैठे नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया
2 thoughts on “UPI New Rule 2025: सितंबर से UPI पेमेंट में बदल गए बड़े नियम, जानिए पूरी जानकारी”